अंबाला छावनी में आयोजित बैठक में मौजूद राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारी। प्रवक्त
अंबाला। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की बैठक बुधवार को अंबाला कैंट में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रधान विनोद जौहर ने सभा का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियों की घोषणा की। नई नियुक्तियों के तहत सरदार जीवन जोत सिंह को उपाध्यक्ष, अमित हांडा को कानूनी सलाहकार, मनदीप सिंह को सलाहकार और संजय जॉली को संगठन का सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभा के सदस्यों ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सुरेश त्रेहन, लकी बुद्धिराजा, अमनदीप शेरा, मनीष बत्रा, कमल मक्कड़, नितिन वासुदेवसहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा के विस्तार से स्थानीय स्तर पर पंजाबी समाज के संगठनों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। संवाद