संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित रामबाग में जेसीआई अंबाला के नेक्स्ट जेन लीडर्स की ओर से टाइल, नल और सिंक का नवीनीकरण कराया गया। इस दौरान जेसीआई अंबाला के नेक्स्ट जेन लीडर्स के प्रधान डॉ. समर्थ गुप्ता ने बताया कि राम बाग में लोगों के हाथ मुंह धोने वाले क्षेत्र की मरम्मत और नवीनीकरण करवाया गया है। इस अवसर पर सुमित बजाज, साहिल शर्मा, अजय रस्तोगी, सुमित अग्रवाल, क्षितिज बंसल, शुभम गोयल, पंकज खट्टर, रजत सिंघला, शीना खट्टर व अन्य मौजूद रहे।