फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध कॉलोनी की सड़कों पर चली जेसीबी

Wed, 20 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ के लाहा गांव में अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़कों को तोड़ती जेसीबी। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारायणगढ़। जिला नगर योजनाकार अंबाला के दस्ते द्वारा मंगलवार को अर्बन एरिया के लाहा गांव में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी की कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। लगभग 1.48 एकड़ (खसरा नंबर 38/8, 13) में यह अवैध काॅलोनियां विकसित की जा रही थीं। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, नेत्रपाल (पटवारी) तथा एसएचओ इन्फोर्समेंट ब्यूरो भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित रहे। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भूमालिक व प्रॉपर्टी डीलर काॅलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: इस प्रकार से किसी भी झांसे में न आएं तथा इन अवैध काॅलोनियों में प्लाट न खरीदें।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के लाहा गांव में अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़कों को तोड़ती जेसीबी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें