अंबाला सिटी। अवैध निर्माण के लिए जिला नगर योजनाकार की टीम ने मुलाना और बराड़ा में कार्रवाई की और अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया। जिला योजनाकार अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि डीलर काॅलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाॅट बेच रहे हैं। इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं और इन अवैध काॅलोनियों में प्लाट न खरीदें। ऐसी अवैध कालोनियों व अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।