अंबाला। जिलेभर में आज 15 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 3130 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया हुआ है। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगी। इसके लिए अंबाला शहर में सोहनलाल डीएवी, पीकेआर जैन गर्ल सीसे, पीकेआर जैन व मुरलीधर डीएवी, अंबाला कैंट में फरुखा खालसा और लार्ड महावीर, साहा में नंदलाल गीता और सिग्नस, बराड़ा में राजकीय मॉडल संस्कृत, डीएवी और संत मोहन सिंह लबाना स्कूल, शहजादपुर में राजकीय कन्या और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, नारायणगढ़ में एसएमबी गीता और राजकीय कन्या सीसे स्कूल में परीक्षा होगी।