फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू मेल को टांडा उर्मर रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 14033 / 14034 दिल्ली - श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा - दिल्ली जम्मू मेल को टांडा उर्मर तथा 14609/14610 ऋषिकेश - श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस को दसुआ स्टेशन पर अस्थाई आधार पर छ: माह की प्रयोगात्मक अवधि के लिए निम्नानुसार ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर से रेलगाड़ी संख्या 14033 दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल सुबह 3 बजकर 20 मिनट, जबकि 14034 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा - दिल्ली जम्मू मेल रात्रि 8 बजकर 8 मिनट पर टांडा उर्मर स्टेशन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा। 15 अक्तूबर 2022 से रेलगाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश - श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा हेमकुंत एक्सप्रेस तड़के 1 बजकर 49 मिनट जबकि 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा - ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस रात्रि 09:30 बजे दसुआ स्टेशन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें