फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जैन परिवार मिलन सोसाइटी क्षेत्र में श्रेष्ठ घोषित

विज्ञापन
अंबाला कैंट की जैन परिवार मिलन सोसाइटी सम्मान प्राप्त करते हुए। प्रवक्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। जैन परिवार मिलन सोसाइटी कैंट शाखा को भारतीय जैन मिलन के वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन में श्रेष्ठ शाखा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोनीपत में आयोजित इस अधिवेशन में उत्तर भारतीय क्षेत्र संख्या 7 की विभिन्न शाखाओं ने हिस्सा लिया। अधिवेशन के दौरान पूर्व प्रधान विकास जैन ने वर्ष 2025 के दौरान किए गए धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक मिलन कार्यक्रमों का ब्योरा पेश किया। इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सराहना की। यह पुरस्कार भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर ऋतुराज जैन द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री कविता जैन और मेयर राजीव जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंबाला से चार्टर प्रधान अमित कुमार जैन, फाउंडर अभय जैन और महामंत्री अतिन जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें