नारायणगढ़ में रामलीला के मंचन को लेकर बैठक करते जय सियाराम समिति सदस्य। प्रवक्ता
नारायणगढ़। जय सियाराम समिति की एक बैठक शुक्रवार को संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें इस वर्ष दशहरा पर्व पर रामलीला का मंचन नगर खेड़ा प्रांगण पर पूर्व की भांति करने पर विचार किया गया। सर्व समिति से पास किया गया कि इसके लिए आगामी कार्यवाही के लिए प्रधान निर्मल गुप्ता, कैशियर प्रवीण नामदेव, जनरल सेक्रेटरी नरेश कुमार धीमान और और संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाल पांच सदस्य कमेटी को सारी व्यवस्थाएं करने के लिए सर्व समिति से सहमति दी गई। बैठक में हिमांशु नामदेव, जसपाल भट्टी, गुलशन प्रवेश शर्मा और बिट्टू आदि सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्थानीय नगर खेड़ा प्रांगण में रामलीला मंचन किया जाएगा।