फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेरोजगारी पर आप नेताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन करते हुए आप कार्यकर्ता, संवाद।
विज्ञापन
फोटो: 12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किया। इसमें अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह लौट ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में करीब दो लाख पद खाली हैं। इन पर सरकार भर्ती नहीं शुरू कर रही है। इसके चलते युवा बेरोजगार होकर नशे की तरफ मुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नशे की कदम रखते ही युवा अपराध के अंधकार में भी डूबते चले जाते हैं। जिसका खामियाजा समाज को भुगतना पड़ता है। इतना ही नहीं अब तो सरकार रोजगार के नाम पर प्रदेश के युवाओं को युद्ध क्षेत्र में भेज रही है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि एचपीएससी पेपर लेता नहीं और लेता है तो पेपर लीक हो जाता है। इसके बाद मामला कोर्ट में चला जाता है और भर्ती प्रक्रिया अटक जाती है। जिस कारण अभ्यर्थी की उम्र निकल जाती है।
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नौजवानों के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियों से नहीं डरे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटे। जब तक सरकार युवाओं के रोजगार से संबंधी कोई उचित कदम नहीं उठाती, तब तक आप पार्टी इसी प्रकार अपने धरने जारी रखेगी।
विज्ञापन

इसी मौके पर सरदार गुरचरण सिंह, दिलबाग सिंह महासचिव अंबाला, डॉ. आरके मिन्हास जिला उपाध्यक्ष , केतन शर्मा लीगल सेल वाइस प्रेसिडेंट, इंद्रजीत साहा जिला संयुक्त सचिव, राजेश सहोता जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग, जितेंदर बिष्ट जिला यूथ सचिव, सुखविंदर सिंह सचिव ट्रांसपोर्ट विंग और मनजीत सैनी जिला सयुंक्त सचिव ओबीसी विंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें