फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भूसे की आड़ में चल रही शराब तस्करी की जांच सीआईए-2 को सौंपी, चार दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भूसे की आड़ में चल रहे शराब तस्करी के मामले की जांच महेश नगर पुलिस से लेकर सीआईए-2 की टीम को सौंप दी गई है। शराब सहित काबू ट्रक मालिक राजस्थान स्थित बाड़मेर के शिवाजी नगर निवासी शेरा राम को शनिवार कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान टीम शेरा के जरिये शराब तस्करी के मास्टर माइंड व फैक्टरी या गोदाम तक पहुंचेगी ताकि इस गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। बता दें कि महेश नगर थाना पुलिस ने 19 मार्च की रात को अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित खुड्डा खुर्द के पास नाकाबंदी कर ट्रक पकड़ा था। ट्रक से पुलिस को 1149 पेटी शराब मिली थी। इसमें नामी ब्रांड रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज की शराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें