फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन पर होगा इंटरलॉकिंग कार्य, 22 ट्रेनें होंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे ने अंबाला रेल मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन के बरनाला और हंडिआया रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य करने का फैसला किया है। इसलिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के रद होने से दैनिक यात्रियों सहित नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ये जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त सेक्शन पर ब्लॉक के चलते 22 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें 6 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद, एक को बीच रास्ते रद कर दोबारा संचालन, 6 को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 8 ट्रेनों का ठहराव बरनाला स्टेशन के बजाए तपा स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन

पूर्णतौर पर रद
ट्रेन नंबर 14525 व 26 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट , 04548 बठिंडा-अंबाला कैंट, 04531 अंबाला कैंट-धूरी, 04547 अंबाला कैंट-बठिंडा व 14510 बठिंडा-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 18 से 28 सितंबर तक रद रहेगी।
बीच रास्ते रद/संचालित
ट्रेन नंबर 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 28 सितंबर तक बठिंडा स्टेशन तक जाएगी। इसी प्रकार 14736 का संचालन 29 सितंबर तक बठिंडा से किया जाएगा।
बदले मार्ग से संचालित
ट्रेन नंबर 12439 हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर 17 व 24 सितंबर को और 12455 व 56 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस 17 से 27 सितंबर तक, 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर 18,21 व 25 सितंबर, 12486 श्रीगंगानगर-नांदेड 19,23 व 26 सितंबर, 12440 श्रीगंगानगर-नांदेड़ रोहतक-जींद-नरवाना-जाखल के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन

बरनाला में नहीं ठहराव
ट्रेन नंबर 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट 16 व 17 सितंबर, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश 16 से 28 सितंबर, 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार 16 से 28 सितंबर, 14508 फाजिल्का-दिल्ली 16 से 28 सितंबर, 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला 16 सितंबर, 04548 बठिंडा-अंबाला कैंट 16 व 17 सितंबर, 14510 बठिंडा-अंबाला कैंट 16 व 17 सितंबर व 12486 श्रीगंगानगर-नांदेड 16 सितंबर को बरनाला रेलवे स्टेशन की बजाए तपा स्टेशन पर रुकेंगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें