अंबाला। सीआईए-2 टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर ट्रकों के टायर और रिम चोरी करने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यमुनानगर निवासी छमिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 14 टायर, 17 रिम, वारदात में प्रयुक्त ट्रक और टूल किट बरामद की है।पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों में चोरी की करीब 40 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस अब आरोपी को अन्य मामलों में प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहन पूछताछ करेगी। संवाद