फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नदी में कब्जा करने वाले पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी रोड पर टांगरी नदी पुल पर निरीक्षण के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री अनिल विज को बताया कि नदी तल में किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिससे पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। पूर्व मंत्री ने मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन कृष्ण कुमार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने और अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद डीसी डा. शालीन ने यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री ने टांगरी नदी बांध पर महेश नगर पंप हाउस का मुआयना किया और पानी निकासी के प्रबंधों की जानकारी ली। यहां पर बन रहे कंकरीट नाले के निर्माण कार्य पर उन्होंने संतोष जताया तथा इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें