फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीद स्मारक का काम अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
शहीदी स्मारक का जायजा लेते हुए पूर्व गृहमंत्री अनिल विज
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने सोमवार को आजादी की पहली लड़ाई पर आधारित शहीद स्मारक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों के लिए समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित कांट्रेक्टर और पीडब्ल्यूडी को काम में तेजी लाने और इस प्रोजेक्ट को अगस्त महीने तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद पूर्व गृह मंत्री विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाया जा रहा है।
इसका सिविल वर्क करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है, अब इसके आर्ट वर्क का काम जारी है। इस स्मारक में आजादी की पहली लड़ाई को शुरू से आखिरी तक दिखाया जाएगा, जिसमें झांसी की रानी, तांत्या टोपे, हरियाणा के शहीद राव तुलाराम जी को भी दिखाया जाएगा। आजादी की पहली लड़ाई भी अंबाला छावनी से शुरू हुई थी और यह स्मारक भी यहां बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विज ने कहा कि वह स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर नियमित बैठक कर रहे हैं। चाहते हैं कि यह अगस्त महीने तक पूरा हो जाए। इसको लेकर निरंतर संबंधित विभाग व कांट्रेक्टर को निर्देश दिए जा रहे हैं। हिंदुस्तान के टॉप इतिहासकारों की कमेटी बनाई है, जो इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को लिखकर दे रही है। इसमें 2 हजार लोगों के बैठने का ओपन एयर थियेटर बनाया गया है। इस थियेटर में 1857 की क्रांति पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएगी।
निर्माण कार्य का किया मुआयना

वहीं पूर्व मंत्री अनिल विज ने शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर मुआयना किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पार्किग एरिया के निर्माण को जल्द पूरा करने, स्मारक में बने फूड कोर्ट को शीघ्र अलॉट करने के निर्देश दिए तथा जायजा लिया। वहीं, बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता नवनीत नैन, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, एसडीओ इलेक्ट्रीकल सुखदेव सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी अश्वनी, कान्ट्रैक्टर अभिमन्यु गुप्ता, डिजाइनर कंसलटेंट रितिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें