अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में मंगलवार को डीजीएचएस डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी ब्लॉक में मरीजों के साथ- साथ डॉक्टर्स से भी बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को जाना।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों और अस्पताल स्टाफ ने लिए एक लाइब्रेरी बनाने के भी निर्देश दिए। डीजीएचएस पुनिया के साथ सिविल सर्जन अंबाला डॉक्टर कुलदीप सिंह, पीएमओ डॉक्टर राकेश सहल, डीएमएस डॉक्टर विनय गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव सिंगला उपस्थित रहे। डीजीएचएस ने ओपीडी ब्लॉक में मेंटल हैल्थ प्रोगार्म को लेकर मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुलदीप सिंह से जानकारी ली।
डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के तहत लगातार मरीजों का उपचार ओर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। इसके अलावा बुधवार को पीजी आई चंडीगढ़ से डॉक्टर असीम मेहरा व उनकी टीम भी मेंटल हैल्थ प्रोग्राम के तहत मरीजों की जांच व निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके बाद डीजीएचएस ने एचआईवी विंग में पॉजिटिव आ रहे मरीजों के आकड़े व रिकॉर्ड को भी देखा।
एचआईवी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए ट्रक यूनियन के साथ तालमेल बनाकर जागरूक कैंप लगाने के भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। ओपीडी ब्लॉक के शौचालय का भी निरीक्षण कर निर्देश दिए कि हर एक घंटे के बाद शौचालय की सफाई करवाई जाए और सुपरवाइजर हर एक घंटे में सफाई की रिपोर्ट बोर्ड पर हस्ताक्षर करें।
उन्होंने सीनियर सिटीजन ओर निरोगी मरीजों के लिए कार्ड बनवाने की व्यवस्थाओ को भी देख और उनमें ओर भी सुधार करने के निर्देश दिए। मीटिंग हाल की व्यवस्थाओं को देख डॉक्टर पुनिया ने उसमें बैठने की व्यवस्थाओं को ओर ज्यादा बढ़ाने और कई सुझाव भी दिए।