फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल की एनओसी रद्द करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर सिविल लाइन के पास शहजादपुर हाउस में चल रहे सेंट जोसेफ स्कूल की एनओसी रद्द करने का मामला सामने आया है। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय के नाम से एक आदेश पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें तीन जुलाई 2024 की तारीख में पत्र भी जारी किया है। पत्र के अनुसार निदेशालय ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल के बच्चों को राजकीय स्कूल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्कूल संचालक का कहना है कि उनको इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। किसी व्यक्ति के जरिए सूचना मिली है। गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय में जाकर मामला सत्यापन करेंगे, अगर मामले में कुछ होता है तो वह स्टे के लिए आगे जाएंगे।
निदेशालय ने की एनओसी रद्द : शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता कोमल ने बताया कि शहर के सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाफ उन्होंने 22 अक्टूबर 2020 को सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि स्कूल के पास पूरे दस्तावेज नहीं है, लेकिन स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस सीएम विंडो शिकायत के चलते 22 जून 2021 को सेंट जोसेफ स्कूल की ओर से पीडब्ल्यूडी का नकली भवन सुरक्षा प्रमाण-पत्र सामने आया था। उन्होंने बताया कि सेंट जोसेफ स्कूल के पास इस समय न ही कोई फायर एनओसी नहीं है और न ही भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र है। शिकायतकर्ता कोमल ने बताया कि नगर निगम अंबाला से एफिडेविट दिया है। इससे यह पता लगता है कि स्कूल के पास नगर निगम से अप्रूव नक्शा भी नहीं है। कोमल ने बताया कि उन्होंने निदेशालय को भी अपने दस्तावेज दिए थे। उनकी सीएम विंडो शिकायत पर विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने स्कूल को मिलने वाली एनओसी रद्द कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में पत्र नहीं मिला : बैनर्जी
शहर के सेंट जोसेफ स्कूल निर्देशक किरण बनर्जी ने बताया कि उनको स्कूल की एनओसी रद्द के बारे में कोई पत्र नहीं मिला। किसी व्यक्ति के जरिये सूचना मिली थी। अगर स्कूल की एनओसी रद्द होती तो शिक्षा विभाग के अधिकारी उनके पास जरूर आते। वह गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय में जाकर इस पत्र को वेरिफाई करेंगे और वहां से दस्तावेज लेंगे। अगर ऐसा कोई पत्र जारी हुआ है तो गलत है। वह स्टे के लिए निदेशालय में जाएंगे। उनको सही निरीक्षण के बाद फायर और भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र मिल गया था। यह रुका हुआ था। उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं, जिनके ऊपर केस हुआ है, उसको पत्र नहीं मिला।
वर्जन
शहर के सेंट जोसेफ स्कूल की एनओसी रद्द करने मामले में बुधवार शाम तक निदेशालय की ओर से उनको कोई पत्र नहीं मिला। इस संबंध में निदेशालय से अगर कोई निर्देश मिलेंगे तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें