फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नोटों के बंडल की जगह थमाए गत्ते, ले गए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की फ्रेंडस कॉलोनी में एक युवक और किशोर ने शातिराना अंदाज में महिला को पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की जगह गत्ते का बंडल थमाकर सोने की दो चूड़ियां और एक अंगूठी ठग ली।
विज्ञापन

किराना दुकान पर सामान लेकर निकली किरण को पहले तो दोनों ने झांसे में लेकर मदद करने की बात कहीं। फिर बोले कि उनके पास एक पांच सौ के नोटों का बंडल है वो ले लो। महिला के भी गहने उतारने के बाद उर्स पर्स में धोखे से नकली जेवरात डाल लिए। घर जाकर महिला ने जांच तो ठगी का खुलासा हुआ।
शिकायतकर्ता सिटी के काजीवाड़ा निवासी किरण पुनानी ने बताया कि 1 अगस्त की शाम को वह घर से आचार का सामान खरीदने के लिए सोहन लाल स्कूल के पास किराना दुकान पर गई थी। सामान लेने के बाद बाहर आई तो एक युवक व किशोर मिले थे। तभी युवक ने कहा कि किशोर के पास 500-500 के दो नोटों का बंडल है। आप मिलकर इसकी मदद कर दो। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे झांसे में लेकर डीएवी कॉलेज के पास व फिर फ्रेंडस कॉलोनी में एक बंद दुकान के बाहर शैड के नीचे बिठा दिया।
विज्ञापन

कहने लगे कि माता आप मदद करते हुए नोटों का एक बंडल अपने पास रख लो। बंडल लेने के बाद झांसे में आकर आरोपियों को हाथों में पहनी हुई सोने की दो चूड़ियां, एक अंगूठी दे दी। बोले कि इसे पर्स में डाल लो कि कहीं कोई छीन न ले। आरोपियों ने उसके पर्स में दो चूड़ियां डाल दी थी। बोले कि वह खाना खाकर आ रहे हैं। काफी इंतजार करने के बाद घर आ गई। घर पर सामान चैक किया तो बंडल में गत्ते के टुकड़े थे। चूड़ियां देखी तो वह नकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें