फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाल कराएगा इनसो : अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के प्रदेशाध्यक्ष अजय राव शुक्रवार को अंबाला शहर स्थित जननायक जनता पार्टी के सेक्टर-8 कार्यालय ताऊ देवी लाल भवन पर पहुंचे। इस दौरान इनसो जिलाध्यक्ष गैविन पुनिया ने अपनी टीम के साथ प्रदेशाध्यक्ष अजय राव का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष अजय राव ने बैठक में इनसो कार्यकर्ताओं से सदस्यता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी और इनसो की नीतियों से युवाओं को अवगत कराया जाए और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से प्रदेश के लिए किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष अजय राव ने इस दौरान कहा कि इनसो ने हमेशा छात्रों के हकों की आवाज उठाई है। छात्रों को न्याय दिलवाने में इनसो कभी पीछे नहीं रही। इनसो ने हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी छाप छोड़ी है।

उन्होंने इस दौरान छात्र संघ चुनावों को बहाल करवाने की बात भी कही और कहा कि हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव बहाल करवाएं जाएंगे। इस दौरान लक्की जलबेड़ा, नवीन हरि, गुरप्रीत सिंह, मनोज राणा, लवजीत ढिल्लों, विकास शर्मा, अरुण सैनी, मोहित, विपिन, रजत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें