फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इनेलो नेता की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस को थाने में मोबाइल दिखाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार निवासी भावना उर्फ मुस्कान की अपने ही भाई द्वारा चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में इनेलो नेता ओंकार सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। कैंट पुलिस ने ओंकार को जांच में शामिल करने के लिए थाने में बुलाया और मामले को लेकर पूछताछ की। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश ने ओंकार को जांच के लिए अपना फोन दिखाने के लिए बोला तो उसने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जाने दिया। इंस्पेक्टर नरेश ने बताया कि ओंकार सिंह को दोबारा थाने में बुलाया जाएगा। बता दें कि छावनी के कच्चा बाजार में साेमवार शाम को भावना उर्फ मुस्कान की उसके ही भाई ने हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपी भाई ने बहन पर 41 बार छोटी तलवार से उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हमला किया था। इसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी भाई भाग गया था। मंगलवार सुबह आरोपी भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या करने की वजह अपने बहनोई और इनेलो नेता पर आरोप लगाया था। उधर, इस मामले में बहन भावना उर्फ मुस्कान की हत्या करने वाले भाई कर्ण जयसवाल ने सुबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन नाले में फेंक दिया था। पुलिस को जब इस बात का पता चला तो पुलिस ने सुबूत मिटाने की धारा भी अब जोड़ दी है। इससे पहले पुलिस ने हत्यारोपी से हत्या करने में प्रयोग छोटी तलवार को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें