फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीएफसीसी कॉरिडोर की प्रमुख कड़ी होगा इनलैंड कंटेनर डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के अधीन इनलैंड कंटनेर डिपो (आईसीडी) का निर्माण न्यू केसरी रेलवे स्टेशन के पास किया जाएगा। प्रस्तावित योजना पर रेलवे द्वारा लगातार राज्य सरकार से संपर्क बनाया हुआ। वीरवार को अंबाला उपायुक्त कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ शालीन ने की।
विज्ञापन

मौके पर डीएफसीसीआईएल के अपर महाप्रबंधक परिचालन व व्यवसाय विकास आरके शर्मा ने परियोजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी। वहीं उपायुक्त ने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस विषय के तहत संबंधित जगह का मुआयना करें। यह ध्यान रखें कि इस इनलैंड कंटेनर डिपो से अंबाला के साथ आसपास के क्षेत्रों को भविष्य में काफी फायदा मिले। इसको ध्यान में रखकर अपने सुझाव भी साझा करें।
डीएफसीसीआईएल अधिकारी ने बताया कि आईसीडी एक प्रकार का कंटेनर डिपो है। इसमें कंटेनर की हैनलिंग होती है तथा इन्हें रेल डिब्बों पर लाद कर देश-विदेश में भेजा जाता है। इससे व्यापार की वृद्धि होती है तथा क्षेत्र का विकास होता है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉरिडोर पिलखनी, जगाधरी-यमुनानगर से साहनेवाल तक बनाया जा रहा है। इसका काफी हिस्सा तैयार हो चुका है। अंबाला से गुजरने वाला हिस्सा दीवाली तक पूरा कर लिया जाएगा। डिपो बनने से अंबाला के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश को भी काफी फायदा होगा। बैठक में एसडीएम सतिंद्र सिवाच, डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक जय प्रकाश गोयल, उप परियोजना प्रबंधक निर्मल सिंह, कनिष्ठ परियोजना प्रबंधक ऊधम सिंह सोलंकी, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक डाॅ रितिका वशिष्ठ, कोनकोर से महाप्रबंधक विनीत माथुर, उद्योगपति ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें