फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों की नहीं मिली जानकारी, परेशान रहे यात्री

Thu, 18 Apr 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। इसमें छोटे बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग सजा झेल रहे हैं। सरकार किसानों के मसले को सुलझाने के लिए प्रयासरत नहीं है और उन्हें बार-बार रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ रहा है। यह पीड़ा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद उन यात्रियों ने जाहिर की जो परिजनों संग घंटों ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर ही बैठे रहे।
यात्रियों रेलवे पर भी लापरवाही के आरोप जड़े की, ट्रेनों के संबंध में जानकारी काफी विलंब से दी जा रही थी। पूछताछ केंद्र पर भी कर्मचारी कुछ सहयोग नहीं कर रहे थे। वहीं रेलवे की एप भी काफी धीमी चल रही थी। वहीं घंटों के इंतजार के बाद कुछ यात्री बस अड्डे की तरफ चले गए। जबकि कुछ सरकार व प्रशासन की लापरवाही को लेकर रोष जताते नजर आए क्योंकि उनकी नई दिल्ली से लिंक ट्रेन छूट चुकी थी और वो रिफंड लेने के लिए भी भटकते रहे।
विज्ञापन

किसानों ने पूर्व योजना के तहत अंबाला-लुधियाना रेल खंड को पूरी तरह से बंद कर दिया। किसान अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन से पंजाब के अधीन आने वाले पहले रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर को डट गए थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर ही डेरा डाल दिया। इसमें बुजुर्गाें के साथ महिलाएं व नौजवान भी शामिल थे। वहीं रेलवे ने किसान आंदोलन को देखते हुए बुधवार दोपहर तक 36 ट्रेनों के प्रभावित होने की सूची जारी की थी जोकि शाम 6 बजे तक 81 तक पहुंच गई थी। इसमें से 18 ट्रेनों क पूर्णतौर पर रद्द होने से स्टेशन पर यात्री काफी परेशान रहे।
रद्द ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04577 अंबाला-नंगलडैम, 04547 अंबाला-बठिंडा, 04531 अंबाला-धूरी, 14509 धूरी-बठिंडा, 04580 नंगलडैम-अंबाला, 04570 कालका-अंबाला, 04569, 06997, 06998, 04744, 04745, 04689, 04523, 04524, 04504, 04578, 04582, 14510 पूर्णतौर पर रद्द रही।
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 04548 बठिंडा-अंबाला को राजपुरा स्टेशन पर रद्द किया गया। इसी प्रकार 12903 व मुंबई-अमृतसर-मुंबई को अंबाला, 12904, 14681 व 82 को सहारनपुर, 14816 को अंबाला, 14887 व 88 को बठिंडा पर रद्द करके पुन: चलाया गया।
मार्ग परिवर्तन
ट्रेन नंबर 14649, 12549, 14617, 12357, 12715, 14507, 19325, 12459, 04654, 15708, 15656, 22430, 04652, 11058, 18104, 12920, 14604, 04502, 22318, 22487, 12053, 20807, 12013, 15211, 22461, 12425, 12445, 13151, 12413, 22401, 14033, 14650, 12472, 12498, 12238, 12030, 18238, 13308, 13006, 12904, 22432, 14014, 12414, 12266, 14054 को बदले मार्ग चंडीगढ़ के रास्ते से चलाया गया।
देरी से चलने वाली
ट्रेन नंबर 22487, 12053,14650, 12472, 04550, 15212, 12356, 14053, 11077 को बीच रास्ते रोककर चलाया गया।
सुबह से स्टेशन पर बैठे
अंबाला छावनी निवासी आशीष जैन कहा सरकार को किसानों की न्यायोचित मांगों का मान लेना चाहिए। आंदोलन का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। सुबह से स्टेशन पर बैठे हैं। नई दिल्ली जाना है। ट्रेन कब आएगी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।
मेरी ट्रेन रास्ते में रुकी
करनाल निवासी कुसुम ने बताया कि वो रिश्तेदारी में अंबाला आई थी। अब करनाल जाने के लिए स्टेशन पर आई तो जानकारी मिली कि करनाल जाने वाली ट्रेन बीच रास्ते रुकी हुई है। पूछताछ केंद्र पर गए तो वहां से जवाब मिला कि कुछ देर में आ जाएगी।
जानकारी नहीं मिल रही
मनोज कुमार ने बताया कि अंबाला से दिल्ली जाना है। सुबह से स्टेशन पर बैठा हूं, आगे लिंक ट्रेन है, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही। इधर-उधर भटक रहा हूं। ट्रेन की जानकारी नहीं मिल रही कि कब आएगी। अब तो भगवान का ही सहारा है।
ट्रेन का रूट बदल गया

राजेश ने बताया कि उसे वाराणसी जाना है। दो माह पहले ही टिकट बुक करवा लिया था। जब जाने की बारी आई तो जानकारी मिली कि किसान आंदोलन की वजह से ट्रेन दूसरे मार्ग से आएगी और इसमें काफी समय लग जाएगा। ऐसे में परेशानी हो रही है।

मेरी ट्रेन हो गई रद्द
रेखा ने बताया कि कुरुक्षेत्र से अंबाला आई थी। अब वापस जाने के लिए स्टेशन पर आई तो जानकारी मिली कि किसान आंदोलन की वजह से ट्रेन रद्द हो गई है। दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रही हूं। वो भी कब आएगी, इसकी जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

अंबाला-लुधियाना रेल खंड के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए ट्रेनों को चंडीगढ़ के रास्ते गंतव्य की तरफ भेजा गया है। कुछ ट्रेनों को सुरक्षा कारणों से रद्द भी किया गया है। आगामी स्थिति का आंकलन करने के बाद ही ट्रेनों के संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा। - मंदीप सिंह, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें