अंबाला। छावनी की इंडस्ट्री एरिया के कारोबारियों पर सारे शहर का दारोमदार है, इंडस्ट्री मालिकों ने तिनका-तिनका जोड़कर अपने उद्योग खड़े किए हैं और मैं बचपन से इन्हें देखते आ रहा हूं, अत्याधिक पानी आने से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं और तुरंत यहां से पानी निकासी के प्रबंध तुरंत किए जाएं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्री एरिया में आए बाढ़ के पानी की निकासी के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल व अंबाला के उपायुक्त अजय तोमर को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पहले सुबह इंडस्ट्री एरिया के कई उद्योगपतियों ने इंडस्ट्री एरिया में आए अत्यधिक पानी की निकासी के लिए मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच और उनसे गुहार लगाई थी।