फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने शुरू की मेल मोटर सेवा, 5 मेट्रो शहरों तक भी पहुंचेंगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग ने शुरू की मेल मोटर सेवा, 5 मेट्रो शहरों तक भी पहुंचेंगी सेवा माई सिटी रिपोर्टर अंबाला।  हरियाणा डाक परिमंडल ने कोरोना में आवश्यक सेवाएं देने के लिए मेल मोटर सेवा शुरू की है। इसके जरिए प्रदेश के डाकघरों से रजिस्टर्ड /स्पीड पोस्ट/पंजीकृत पार्सल व साधारण डाक जिसका वितरण हरियाणा के अधीनस्थ डाकघरों के माध्यम से होना है किया जाएगा। हरियाणा परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल रंजू प्रसाद ने बताया कि इसके अतिरिक्त 5 मैट्रो शहर दिल्ली, चेन्नई, कोलकता, मुंबई एवं बैंगलोर के लिए भी डाक भेजने के लिए भी विशेष व्यवस्था कर दी गई है। जो भी ग्राहक अपनी आवश्यक वस्तुएं हरियाणा में ही पंजीकृत/स्पीड़ पोस्ट/पंजीकृत पार्सल के माध्यम से वितरण करवाना चाहते हैं वह अपने नजदीकी डाकघर जाकर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें ताकि कार्य प्रभावित न हो। उधर डाक विभाग के सभी कर्मचारियों को रोजाना इस्तेमाल के लिए उचित मात्रा में मास्क व रबड़ के दस्ताने उपलब्ध कराए गए हैं। सभी डाकखाने के मुख्य द्वार पर ग्राहकों, एजेंटो, खाता धारकों के इस्तेमाल के लिए सैनिटाईजर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें