फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा भारत : रेखा शर्मा

विज्ञापन
एनआईसी कार्यालय में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वह सोमवार को एनआईसी कार्यालय में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। अंबाला में निर्माणाधीन घरेलू हवाई अड्डा भी जल्द तैयार हो जाएगा। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म और बुकलेट भी जारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें