फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के इंद्रजीत सिंह बने जिला प्रधान

विज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबद्ध हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबद्ध हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी अंबाला के त्रिवार्षिक चुनाव हुए। यह चुनाव शहर में सिंचाई विभाग के मॉडल टाउन स्थित रेस्ट हाउस में हुए जो राज्य कमेटी के आह्वान पर हुए। जिसमें राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान अंबाला जिले के जन स्वास्थ्य व सिंचाई विभाग अंबाला शहर, नारायणगढ़, साढ़ौरा, अंबाला छावनी की विभिन्न विंग्स के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी सदस्यों की सहमति से आगामी तीन वर्षों के लिए नई जिला कमेटी का गठन किया गया, इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह, जिला चेयरमैन जंगसवरण सिद्धू, जिला सचिव जय कृष्ण, जिला कोषाध्यक्ष राहुल, जिला उपाध्यक्ष जिले सिंह, जिला कार्यालय सचिव सुरिंदर सैनी, जिला प्रेस सचिव प्रदीप कुमार, नवनिवृत पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। यह चुनाव प्रक्रिया राज्य उप प्रधान ईश्वर सिंह दहिया और जसमेर शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें