फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गर्भवतियों की बढ़ी संख्या बेड कम, फर्श पर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में मरीजों की अधिक संख्या होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छावनी अस्पताल में छुट्टियों पर गए डॉक्टरों के कारण अधिकतर गर्भवती महिलाओं को शहर नागरिक अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा था। इस कारण सिटी सिविल अस्पताल में एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार देने की स्थिति पैदा हो गई। यहां तक कि कुछ मरीज तो जमीन पर लेटने को मजबूर हुए। इस स्थिति को देखते हुए गर्भवती के साथ आए तीमारदारों ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को आपात स्थिति के लिए व्यवस्था करके रखनी चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने छावनी के नागरिक अस्पताल में स्त्री रोग चिकित्सक को बुला लिया है। इसके बाद से बुधवार से कुछ व्यवस्था ठीक दिखी। विभागीय अधिकारियों को कहना है कि जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।


पत्नी की डिलिवरी का समय आ गया था। वह पहले छावनी अस्पताल गए और वहां से उन्हें शहर अस्पताल रैफर कर दिया। बेड न मिलने के कारण उनकी पत्नी व उन्हें परेशानी हो रही है। -अनिल कुमार, तीमारदार
विज्ञापन


छावनी अस्पताल से ही रैफर किया गया था। इस कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। वहीं बाद में छावनी अस्पताल में स्थिति ठीक होने के कारण दोपहर तक यह व्यवस्था ठीक हो गई, तब राहत महसूस हुई। -टिंकू, पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें