फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाएं महिलाएं

विज्ञापन
जिला स्तरीय महिला राजनीतिक सशक्तिकरण कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महिला कांग्रेस अंबाला ने जिला स्तरीय महिला राजनीतिक सशक्तीकरण कार्यक्रम छावनी में आयोजित किया। वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया और इसके लिए राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन अंबाला शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूरज रश्मि शर्मा तथा अंबाला कैंट महिला कांग्रेस जिला प्रधान गौरी शर्मा ने। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया गया ताकि महिलाओं को निशुल्क कानूनी तथा मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। मुख्य अतिथि के रूप में सुधा भारद्वाज अध्यक्ष महिला कांग्रेस हरियाणा में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमें समाज उत्थान में बालिका शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना होगी। विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा महिलाओं को आगे आना होगा और उनकी भूमिका समाज उत्थान के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर अधिवक्ता सोनिया, अनीका शुक्ला महासचिव सेवादल, पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, राजरानी, रविंद्र प्रजापत, सचिन पुनिया, चंद्रकांता, धरम, संदीप, टिंकू सोनकर, ललित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें