फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बजट में खेल और खिलाड़ियों के लिए बढ़ें सुविधाएं

विज्ञापन
संजय, बॉ​क्सिंग काेच। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कुछ वर्षों से हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। इससे खिलाड़ियाें में उत्साह है। सरकार की ओर से खिलाड़ियाें के लिए बेहतर उपकरण भी दिए हैं। इससे खिलाड़ी मेहनत कर रहे और पदक भी ला रहे हैं। खेल कोच और खिलाड़ियों का कहना है कि बजट में सरकार को देखना चाहिए कि अधिक से अधिक संसाधन खिलाड़ियों के लिए बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन

खेलों को लेकर सरकार बेहतर काम कर रही है। उम्मीद है कि इस बजट में सरकार खिलाड़ियों और खेल सुविधाओं को और बढ़ाएगी। जिसके परिणाम पहले से और भी बेहतर मिलेंगे और हमारे खिलाड़ी पहले से ज्यादा पदक लेकर आएंगे।
संजय कुमार, बॉक्सिंग कोच
खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। जिससे खिलाड़ी अभ्यास कर सकें। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वे अंतरराष्ट्रीय सतर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

विकास, फेंसिंग कोच
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खेल सुविधाएं और बढ़ाई जानी चाहिए। ताकि कई बेहतरीन खिलाड़ी मिल सकें। हालांकि गांवों में सुविधाएं तो दी हैं। इन सुविधाओं को और बढ़ा दिया जाए तो परिणाम पहले से और भी बेहतर देखने को मिलेंगे।
सतपाल जिम्नास्टिक कोच
हमारा स्टेडियम जल्द पूरा हो जाएगा। इससे अंबाला में फुटबाल, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद व रिले रेस व अन्य खेलों के खिलाड़ी समय पर अभ्यास करेंगे। बजट में इस प्रकार की दूसरी सुविधाएं भी सरकार को देनी चाहिए। इसके बाद वह भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पदक व ट्राफी अपने नाम करेंगे।
विज्ञापन

परमजीत सिंह, जिम्नास्टिक कोच

संजय, बॉक्सिंग काेच। संवाद

संजय, बॉक्सिंग काेच। संवाद

संजय, बॉक्सिंग काेच। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें