फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नेकी की दीवार का किया शुभारंभ

Mon, 12 Jan 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समक्ष नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। सर्दी के मौसम में बेसहारा, जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में प्रयास समाज सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने अग्रवाल सभा के सहयोग से मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समक्ष डीएसपी सुरेश कौशिक ने जरूरतमंदों को कंबल, जूते व गर्म वस्त्र वितरित कर नेकी की दीवार का उद्घाटन किया। संस्था के प्रधान विशाल सिंगला ने बताया कि इस वर्ष यह अभियान संस्था के वरिष्ठ सदस्य व अभियान संयोजक चंचल सिंह और राकेश कौशिक की देखरेख में शुरू किया गया। संस्था ने 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। अग्रवाल सभा प्रधान दविंद्र गर्ग ने बताया कि सभा ने दिसंबर से अग्रवाल धर्मशाला में रैन बसेरा की सुविधा भी शुरू की है, यहां यात्रियों व असहाय लोगों के लिए रात्रि में नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था है। उप प्रधान कुलदीप गुप्ता, महासचिव सुनील जैन, अक्षय गर्ग, दिनेश मंगला, राकेश कौशिक, मोनिका कालड़ा आदि उपस्थित रहे।

बराड़ा के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समक्ष नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें