नारायणगढ़ के डीएवी सीसै. स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विजेता प्रतिभागी व स्टाफ। प्रवक्त
नारायणगढ़। डीएवी सीसै. पब्लिक विद्यालय में नगरपालिका के तत्वावधान में क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में म्युनिसिपल कमेटी के सचिव राजेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उनका स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने ओउम् का पटका पहनाकर किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सफाई का महत्व समझाया। बेहतर प्रदर्शन करने पर वीरा ने प्रथम, रीवा गुप्ता ने द्वितीय और जसप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से बच्चों में जागरूकता आती है। इस अवसर पर नगरपालिका से सुरेंद्र कुमार, रविकुमार और आईईसी स्टाफ सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने नगरपालिका की मुहिम की प्रशंसा की और स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।