फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर व्यक्ति से 10 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कनाडा में पीआर कराने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पंजाब के होशियारपुर के गांव नगरलबाना निवासी मनप्रीत कौर पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव दोसड़का निवासी मोहन सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। मोहन ने आरोप लगाया कि महिला झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है और कह रही है कि अभी तक उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया, एक और केस होने से क्या फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि वह वर्क वीजा पर दुबई रह रहा है। उसका भारत में आना-जाना रहता है। वह पंजाब के होशियारपुर के गांव नगरलबाना निवासी मनप्रीत कौर को दुबई में पिछले 3-4 महीने से जानता है। मनप्रीत कौर ने बताया था कि उसके रिश्तेदार कनाडा में रहते हैं। मनप्रीत ने 22 लाख रुपये में कनाडा में ही पीआर दिलाने की बात कही थी। फाइल लगाने से पहले 5 लाख रुपये देने तय हुए थे। मनप्रीत कौर ने उसकी पत्नी व बच्चे का कनाडा में पासपोर्ट बनाने की बात कही थी। उसने मनप्रीत कौर को सभी दस्तावेज भेज दिए। बीती 21 मई को उसने मनप्रीत के पास 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए। मनप्रीत कौर द्वारा रुपये की दोबारा डिमांड करने पर 2 लाख रुपये दुबई से ट्रांसफर किए। उस वक्त मनप्रीत भारत में रह रही थी।
फाइल लगवाने के नाम पर झांसे में लेती रही मनप्रीत
8 जुलाई को मनप्रीत ने कॉल करके बोला था कि अगर दो लाख रुपये और नहीं दिए तो उसकी पत्नी व बच्चे का पासपोर्ट नहीं आएगा। उसने मनप्रीत कौर के कहने पर फिर दो लाख रुपये ट्रांसफर किए। मोहन सिंह ने बताया कि मनप्रीत कौर को पांच लाख रुपये कैश दिया, जिसके बाद मनप्रीत कौर ने जल्द फाइल तैयार कराने का आश्वासन दिया। बताया कि उसने मनप्रीत कौर से फाइल के बारे में पूछा तो आनाकानी करनी लगी। बाद में उसने कहा कि अब 22 लाख नहीं 40 लाख रुपये लगेंगे। जब उसने सख्ती से उसकी फाइल के बारे में पूछा तो मनप्रीत ने फाइल लगवाने से साफ मना कर दिया और वापस रकम लौटाने पर भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें