फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह में मंदिर में शिवलिंग का होता है अद्भुत श्रृंगार : राजेंद्र

विज्ञापन
गोकलगढ़ में ​शिवलिंग श्रृंगार के दौरान मौजूद भक्तगण। संवाद
विज्ञापन
साहा। सावन माह में भक्त भगवान शिव की आराधना विभिन्न तरीकों से करते हैं। इस कड़ी में खंड साहा क्षेत्र के गोकलगढ़ गांव में अनोखे ढंग से शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजेंद्र पुरी ने बताया कि सावन महीने में मंदिर में विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा सावन माह के हर सोमवार को शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया जाता है।
विज्ञापन

उनके अनुसार इसमें शिवलिंग के चारों तरफ गुलाब और अन्य फूल, कोल्डड्रिंक, चॉकलेट, बिस्कुट चिप्स के पैकेट लगाए जाते हैं। श्रृंगार के बाद भोलेनाथ का कीर्तन होता है और इसमें पूरे गांव से भारी संख्या में महिलाएं शामिल होकर बाबा का गुणगान करती हैं। शाम को आरती होती है। उसके बाद शिवलिंग के श्रृंगार में शामिल कोल्डड्रिंक्स व अन्य खानपान की चीजें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी जाती हैं।
हर सोमवार को दो क्विंटल दूध की खीर का भंडारा लगता है। राजिंद्र ने कहा कि भगवान शिव की पूजा से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस अवसर पर गुजरात से पंडित सुमित रावल को विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए बुलाया गया है। इस अवसर पर निशु, खुशी, महक, शानू, जागृति, नितिका, यशवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें