फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रुपयों के लेन-देन के मामले में व्यक्ति को घर से बुलाकर रॉड से हमला, घायल पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव हमीदपुर में रुपयों के लेन-देन के मामले में व्यक्ति को घर से बुलाकर सिधा व इशू ने रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में घायल की पत्नी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में गांव हमीदपुर निवासी सुषमा ने बताया कि उसका पति प्रवीण कुमार उर्फ काला जोकि गांव के ही इशू के पास मेहनत मजदूरी काम करता है। जिसे लेकर उसके पति का कई दिनो से इशू के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर मन मुटाव चल रहा था। सात मार्च की रात दस बजे महिला का पति घर पर था। इशु ने गली में आकर आवाज लगाई। इशू ले बताया कि प्रवीण उर्फ काला को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया है। यह सुनकर उसकी सास किरणा देवी, जेठ संजीव कुमार ने बस अड्डा के पास बनी दुकान के पास जाकर देखा तो उसका पति प्रवीण कुमार उपरोक्त घायल अवस्था में पड़ा मिला। घायल ने पत्नी को बताया कि सिधा व इशू ने उसे घर से किसी जरूरी काम के लिए बतलाकर हमीदपुर लेकर आए थे। जिन्होंने नशा किया हुआ था और उसके साथ गाली गलौज व बहसबाजी करते हुए लोहे की राॅड उठाकर उसके सिर में दे मारी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें