अंबाला। गांव सद्दोपुर में चोरों ने दिनदिहाड़े मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इलाका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में जसपाल सिंह ने बताया कि 10 मई को वह पत्नी के साथ अपने घर से सुबह आठ बजे काम पर गए थे। पत्नी रोमा देवी काम से शाम को घर आई तो ताले टूटे हुए थे। अंदर रखी पेटी खुली थी। उसमें से काटें की जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र एक, एक सोने का टीका, सोने की बाली एक जोड़ी, दो सोने की अंगूठी व नकदी गायब थे।