फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आपसी झगड़े में ट्राला चालक ने तैश में आकर तोड़ा कार का शीशा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मोहड़ा गांव में फाटक पर मंगलवार ट्राले के आगे कार खड़ी करने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में जमकर बहस हुई। तैश में आए ट्राला चालक ने हाथ मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। हंगामे को बढ़ते देखकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के डर से ट्राला चालक ने माफी मांगकर पीछा छुड़वाया। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मोहड़ा चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि ट्राला चालक का आरोप था कि कार चालक ने उसे गालियां दी। इसी बात पर विवाद हुआ। जबकि कार चालक ने आरोप को नकारते हुए ट्राला चालक पर ही तैश में आकर उसकी कार का शीशा तोड़ने के आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। इसके बाद दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें