अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नए सत्र की शुरुआत नए बच्चों और अभिभावकों के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए अभिभावकों को स्कूल की शिक्षण प्रक्रिया से अवगत करवाना रहा।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी नए अभिभावकों का अभिनंदन किया। उन्होंने अभिभावकों को आर्ट ऑफ पेरेंटिंग के विषय में बताया कि माता-पिता अपने बच्चे के समग्र विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माता-पिता का सही मार्गदर्शन बच्चे के चरित्र को विकसित करता है। इनके सहयोग से ही बच्चे अनुशासन को समझते हैं और जीवन को सही तरीके से जीना सीखते हैं।
कार्यक्रम में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएस सभरवाल ने अभिभावकों के साथ छोटे बच्चों की आदतों और उनके पालन पोषण से संबंधित विशेष बातों पर चर्चा की और उनके स्वास्थ्य के टिप्स देते हुए कहा कि बच्चों को कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जंक फूड से बच्चों को दूर रखना चाहिए। उन्हें सभी टीके समय पर लगवाएं।
कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर मधु माटा ने अभिभावकों को स्कूल के पाठ्यक्रम, गतिविधियों, फीस डिटेलेे, बच्चों की रेगुलर यूनिफार्म और हाउस यूनिफार्म से अवगत करवाया। स्कूल के एक्टिविटी कैलेंडर, स्टडी पैट्रन, हाइजीन एवं बच्चों के स्वास्थ्य विषय में भी समझाया।