अंबाला। छावनी की न्यू शिवपुरी कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का धूमधाम से समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास अयोध्या वासी पंडित जितेन्द्र शुक्ला ने श्रद्धालुओं को कलियुग में भक्ति, नाम स्मरण, ज्ञान और वैराग्य की महिमा के बारे में बताया। कथा व्यास ने कहा कि कलियुग में भगवान का ध्यान, सत्संग और सच्ची श्रद्धा ही मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।वहीं नारायणगढ़ के हुडा ग्राउंड में दिव्य गीता सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति और जियो गीता परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्रद्धालुओं को गीता ज्ञान की रसधारा में सराबोर करेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। संवाद