संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य रोहित कुमार के नेतृत्व एवं महिला प्रकोष्ठ व उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रेनू कुमारी के मार्गदर्शन में व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान कॉलेज परिसर में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं सॉफ्ट स्किल्स, मॉक इंटरव्यू तथा बालिकाओं हेतु उद्यमिता के अवसर पर आधारित था। कार्यक्रम में मोहाली से आईं टीना चटर्जी ने मॉक इंटरव्यू तकनीक, रिज्यूम लेखन, इंटरव्यू के दौरान अपनाए जाने वाले व्यवहार तथा आत्म-प्रस्तुति की विधियों पर व्यावहारिक जानकारी दी। डॉ. स्वर्णजीत ने मुख्य वक्ताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन उद्यमिता विकास समिति की सदस्य प्राध्यापिका आशिमा ठाकुर ने किया।