अंबाला कैंट के गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में मनाए गए प्रथम गणेशोत्स्व के दौरान
अंबाला। कैंट के गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित प्रथम गणेश उत्सव का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे के बाद गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व पंडित परमेश्वरानंद व पंडित ओमप्रकाश ने पूजा कराई। श्रद्धालुओं और महिला मंडल ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्री बांके बिहारी सभा के प्रधान दिनेश बहल ने बताया कि भगवान गणेश की कृपा से मंदिर परिसर में पहली बार गणेश उत्सव मनाया गया। इसमें सतीश दुआ, ओमप्रकाश शर्मा, अरुण गुप्ता, संजय गौरी का विशेष योगदान रहा। संवाद