फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने वीरवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। उप-तहसील मुलाना के अंतर्गत आने वाले गांव के खसरा नंबर 85//24 मिनी में करीब एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को मलबे में तब्दील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कॉलोनी में बिछाया गया पक्की सड़कों का जाल और नींव का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कम डीटीपी रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक और एसएचओ (इन्फोर्समेंट) मौजूद रहे। डीटीपी रोहित चौहान ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के प्लॉट या दुकान खरीदना गैरकानूनी है और अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें