जिला नगर योजनाकार अंबाला टीम मोहड़ा गांव में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए। सूचना विभाग
अंबाला। जिला नगर योजनाकार अंबाला की ओर से मोहड़ा गांव में करीब 2.5 एकड़ अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनी में बनी कच्ची सड़कों को तोड़ा गया। इस मौके पर जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, रविंद्र कनिष्ठ अभियंता व एसएचओ व पुलिस बल तैनात रहा।