फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेहड़ी-फड़ी वालों से अवैध वसूली, रामबाग मैदान के बाहर हुआ हंगामा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के रामबाग मैदान के बाहर रेहड़ी-फड़ी वालों से पैसे वसूल कर दी गई पर्ची दिखाते इनेलो
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के रामबाग मैदान में एक तरफ पुतलों के दहन की तैयारी हो रही थी तो दूसरी तरफ मैदान के बाहर लगी रेहड़ी-फड़ी वालों से अवैध वसूली का खेल चल रहा था। मौके पर पहुंचे इनेलो नेता ओंकार सिंह ने जब इस पर आपत्ति जताई तो अवैध वसूली कर रहे लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो लोगों से लिए गए रुपयों को वापस कर दिया गया। ओंकार सिंह ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी वालों से 50 और 100 रुपये लेकर जो पर्ची दी जा रही थी, उस पर श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार लिखा हुआ था। इस संबंध में उनके पदाधिकारियों से भी बात की गई कि वो किस हैसियत से गरीब लोगों की पर्ची काटकर वसूली कर रहे हैं। मामला बढ़ता देखकर रेहड़ी-फड़ी वाले भी इस कार्रवाई का विरोध करने लगे तो कुछ देर बाद पर्ची काट रहे लोगों ने उनके रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें