अंबाला छावनी के मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वक्ता व शिक्ष
अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुनियादी जीवन कौशल पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी लांबा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्रोत वक्ता पारुल शर्मा और सतबीर सिंह ने प्रभावी संप्रेषण, आलोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान, निर्णय क्षमता, सहानुभूति व भावनात्मक प्रबंधन पर विचार रखे। उन्होंने रोचक गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों से विद्यार्थियों को इन कौशलों का महत्व समझाया। प्रधानाचार्या ने वक्ताओं का आभार जताया और कहा कि जीवन कौशल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम हैं। संवाद