फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईएएस कनिका गोयल ने संभाला एसडीएम का कार्यभार

विज्ञापन
अंबाला कैंट में एसडीएम का कार्यभार संभालती कनिका गोयल। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी कनिका गोयल ने छावनी के उपमंडल अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह महेंद्रगढ़ में एसडीएम के पद पर कार्यरत थीं। पदभार संभालने के बाद कनिका गोयल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता को पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें