फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूरी बिरयानी को चखते देखा है मां को...

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से साहित्यिक सम्मेलन काव्य कलश का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। यह सम्मेलन प्रसिद्ध शिक्षाविद् व कवि प्रो. रविंद्र ऋषि की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुशायरे में रतन सिंह ढिल्लों की पंक्तियों- तुम्हें बेटा तो फिर बूढ़े बाप को यूं ही बीमार बना रहने दे... ने श्रोताओं को भावुक कर दिया, वहीं अंजलि सिफर ने मां की ममता को रेखांकित करते हुए पढ़ा- पूरी बिरयानी को चखते देखा है मां को, कभी जांच लेती है वो केवल एक दाना देखकर। हास्य कवि अनवर अंसारी और सुमन शर्मा की रचनाओं ने भी खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमौलि गौड़ ने की। इस अवसर पर प्रो. सतीश चंद्र पराशर व डॉ. संजय गौतम ने साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर असीम अग्रवाल, सुरेंद्र धीमान और साहिल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें