ट्रैक पर संचालित ट्रेनों की स्थिति
मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल खंड पर पांच टॉय ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस रेल खंड पर चलने वाली टॉय ट्रेन नंबर 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट का आंकड़ा 35 तक पहुंच चुका है। इसी प्रकार 52455 हिमालयन क्वीन में 27, 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 40, 52457 में 33 और 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट का आंकड़ा 26 तक पहुंच चुका है।