फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पति ने पत्नी पर डाला पेट्रोल, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकली और बच गई। सांबापुर गांव की विवाहिता ने यह आरोप अपने पति पर लगाए हैं। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी ।
विज्ञापन

मंडी गांव जिला पटियाला पंजाब निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2023 को सांबापुर निवासी प्रदीप चंद के साथ हुई थी। शादी के तीसरे दिन से उसका पति मारपीट कर रहा है। साथ ही बेवजह आरोप लगाता है। विवाहिता के अनुसार उसका पति उसके पिता को आए दिन फोन देने के लिए तंग करता है। विवाहिता के अनुसार जब वह अपने मायके जाती तो रात को 1-1 बजे उसके भाई पर फोन करता है।
विवाहिता ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 को वह अपने मायके रहने चली गई और यहां वह काफी बीमार हो गई। 14 दिन अस्पताल में भी रही। आरोपी पति ने इस दौरान भी उसे घर आकर पिटाई की। विवाहिता के अनुसार वह दो महीने बाद जब अपने ससुराल आई तो आरोपी ने मारपीट का दौर जारी रखा। 17 जुलाई को विवाहिता ने जब अपने पति को उसके बाहरी प्रेम प्रसंग के सारे सबूत दिखाए तो गुस्साए पति ने विवाहिता का फोन तोड़ दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 19 जुलाई को आरोपी पति ने रात लगभग 1 बजे उसके ऊपर पेट्रोल फैँक आग लगा दी। शिकायत के अनुसार विवाहिता के हाथ और मुंह बंधे हुए थे। विवाहिता जैसे-तैसे वहां से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें