अंबाला। घर के बाहर खेल रहे बेटे को एक अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया। जब महिला को इसकी भनक लगी और उसने आस-पड़ोस में पूछताछ की तो जानकारी मिली कि उसका पति व ननद उसके बेटे को उठाकर ले गए हैं। इसके बाद मच्छी मोहल्ला निवासी अनन्या शर्मा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अनन्या ने बताया कि 2015 में उसकी शादी श्याम नगर निवासी अमन कुमार से हुई थी। इस शादी से उसके पास ढाई साल का एक बेटा है और अब उसका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। 26 जून को उसके पति व ननद उसकी जानकारी के बिना ही घर के बाहर खेल रहे बेटे को उठाकर ले गए। संवाद