फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल सिख सम्मेलन एक को करनाल में : जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। जिला अंबाला की संगत को करनाल में एक सितंबर को हो रहे सिख सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए जगदीश सिंह झिंडा शनिवार को पिलखनी गांव में पहुंचे। इलाके की संगत उनके विचार सुनने के लिए आई। झींडा ने हरियाणा कमेटी के लिए जो संघर्ष 25 साल तक किया, वो संगत के साथ साझा किया। वर्तमान में बीजेपी की बनाई हुई कमेटी को रद्द करवाने के लिए संगत से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने यह चेतावनी देते हुए हरियाणा कमेटी को भी आगाह किया कि हरियाणा के गुरुद्वारों में सरकारी दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा के सिखों की कमाई का दुरुपयोग करके राजनीति में न लगाने पर कमेटी और सरकार को कोसा और सरकार पर जल्द से जल्द चुनाव के लिए दबाव बनाने की रणनीति बनाई एवं चुनाव के लिए संगत को तैयार रहने की अपील की।
उन्होंने शिरोमणि पंथक अकाली दल हरियाणा का विस्तार करते हुए जिला अंबाला के कई ब्लॉकों के पदाधिकारी को नियुक्त किया।इसमें रणजीत खटड़ा नहोनी स्टेज सचिव ने जानकारी दी कि साहा ब्लॉक के प्रधान बलजिंदर सिंह गोला, साहा ब्लॉक यूथ प्रधान गुरविंदर सिंह सभ्रवाल, शहजादपुर ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह नगला नानकू, शहजादपुर ब्लॉक यूथ प्रधान हरजिंदर सिंह हांडीखेड़ा, अंबाला कैंट प्रधान सरबजीत सिंह पिलखनी को बनाया गया और उनको सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें