अंबाला सिटी। पॉश इलाके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान में सेंध लगा दी। पुलिस को दी शिकायत में धीरज बंसल ने बताया कि उनका मकान 10 दिनों से खाली पड़ा था। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे जब उनके बड़े भाई सन्नी घर के बाहर टहलने निकले, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था, अंदर गए तो पीतल की15 टोंटियांचोरी मिलीं। संवाद